फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ मंदिर प्रांगण में पांडाल नहीं लगाने देने पर भड़का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा पुराण के आयोजन के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा पांडाल लगाने की अनुमति न दिए जाने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को बैजनाथ मंदिर परिसर में हंगामा किया। बाद में डीएम के निर्देश पर पुरातत्व विभाग ने मंदिर प्रांगण में पांडाल लगाने की अनुमति देने के बाद मामला शांत हुआ।

बैजनाथ मंदिर के मुख्य गेट के बाहर मंदिर परिसर में टीट बाजार निवासी जगदीश लोहनी की ओर से पिछले तीन दिन से भागवत कथा पुराण का आयोजन किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग की ओर से गेट के अंदर मंदिर प्रांगण में पांडाल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते पांडाल गेट के बाहर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग विभाग द्वारा गेट के भीतर मंदिर परिसर में पांडाल लगाने की अनुमति न देने से आक्रोशित स्थानीय लोग रविवार को बैजनाथ मंदिर पर पहुंच गए। उन्होंने मंदिर परिसर में काफी देर तक पुरातत्व विभाग के खिलाफ हंगामा किया। माहौल गरमाता देख एसडीएम सुंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मामले जानकारी मिलने डीएम रंजना राजगुरु ने इस संबंध में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। प्रशासन के निर्देश पर पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर परिसर के प्रांगण में पांडाल लगाने की अनुमति दे दी। तब जाकर लोग शांत हुए। हंगामा करने वालों में जगदीश लोहनी, अभय नेगी, भाष्कर बृजवासी, सूर्या वर्मा, दीपक खुल्वे, गोपाल सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, अमित गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें