नानकमत्ता। झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से ग्रामीण की हालत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने ग्रामीण की पत्नी की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
बीते शुक्रवार को ग्राम पक्की खमरिया निवासी छिन्दर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह ने थाना पुलिस व जिले के उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में ग्राम बलखेड़ा के एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पति का गलत इलाज करे से उसकी गंभीर हालत होने का आरोप लगाया था।
प्रतापपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कोठारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति जोगिंदर सिंह के मेडिकल प्रमाण पत्र एकत्र कर उन्हें एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के माध्यम से जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा गया है।
पैनल बनाकर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। बताया कि मामले में दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।