खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज प्रशासन ने प्रवेेश की प्रक्रिया की तिथि 4 सितंबर तक बढ़ा दी है। छात्र संघ चुनाव की विज्ञप्ति भी 4 सितंबर को ही जारी होगी, लेकिन मतदान 8 सितंबर को ही होगा।
प्राचार्य डा. जीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम यूजीसी का सर्कुलर मिला। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। पांच सितंबर को नामांकन व दो बजे तक नाम वापसी, जांच, छह सितंबर को दोपहर 12 बजे बाद आम सभा, 8 सितंबर को मतदान व उसी दिन मतदान के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
इधर, बाजपुर में पीजी कॉलेज के छात्र संघ प्रभारी डा. नगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 4 सितंबर तक प्रवेश होंगे। छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना चार को जारी की जाएगी।