फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदुखता में हाथी कोरिडोर क्षेत्र में गौला से भूकटाव

विज्ञापन
flood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में भूकटाव होने से छह से अधिक किसानों की जमीन गौला नदी में समा गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे गांव के लोगों ने प्रदर्शन के बाद तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि इंदिरानगर में हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में दो किमी के क्षेत्रफल में चैनल बनाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन धीमी गति से हो रहे कार्य के चलते बरसात का मौसम समाप्त होने के कगार पर लेकिन पूरा कार्य नहीं हो पाया है। इससे शिवदत्त नैनवाल, पूरन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह मेहरा महेश आर्या, नरेंद्र कन्याल, दीवान सिंह आदि की जमीनों को गौला नदी ने अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और गौला नदी में चैनल बनाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इनमें गिरीश चंद्र जोशी, जानकी देवी, दीवान सिंह चौहान, महेश जोशी, नवीन जोशी आदि थे।

अधिकारियों ने लिया गौला में चैनल निर्माण का जायजा
लालकुआं (नैनीताल)। देवरामपुर गौला खनन निकासी गेट से लेकर लालकुआं गेट के बीच नदी में बन रहे चैनल के निर्माण कार्य का वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते, डीएफओ तराई पूर्वी वनप्रभाग नितीशमणि त्रिपाठी, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने निरीक्षण किया। बताया कि कॉरिडोर में जमा मलबे को हटा कर चैनल बना दिया गया है। चैनल से अभी 50 फीसदी पानी निकल रहा है। उन्होंने चैनल की चौड़ाई बढ़ाने को कहा ताकि 70-75 फीसदी पानी निकल सके। कहा कि चैनल के मलबे से वन्यजीवों का रास्ता न रुके। इस दौरान डीएफओ नीतिशमणि त्रिपाठी, आरएम एमपीएस रावत, एसडीओ डीएस मर्तोलिया, गौला रेंजर चंद्रशेखर त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें