सितारगंज। मानसून सत्र में संदिग्धों के जंगलों में बसने की आशंका को लेकर वन विभाग ने बाराकोली जंगल की खाक छानी। बृहस्पतिवार को बाराकोली वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने वन टीम के साथ पंडरी रम्पुरा, सिसैया, सितारगंज, जगतारपुर, बैगुल, शहदोरा व बैगुल डैम बीट में कांबिंग की।
कहा कि जीपीएस के माध्यम से जंगल में होने वाली गतिविधियों को ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को जीपीएस ट्रैक बनाने व प्वाइंट लेना सिखाया गया।
वहां उपराजिक दीपचंद्र सिंह महरा, वन दरोगा प्रेमराम, नैन सिंह नेगी, चंदन प्रकाश, सुखवंत सिंह, केवी देवतल्ला, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजन सिंह, त्रिलोक सिंह, हरी सिंह गौनिया, सुरेंद्र सिंह आदि थे।