फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड निरस्त होने पर नगरवासी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में सत्यापन के बाद भी अंत्योदय कार्ड निरस्त करने से भड़के नगरवासियों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया और एसडीएम को पत्र देकर फिर से कार्ड जारी कराने की मांग की। शनिवार को नगरवासियों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पूर्व में तमाम परिवारों को अंत्योदय कार्ड निर्गत किए गए थे। गत फरवरी में पूर्ति निरीक्षक ने सत्यापन भी किया, लेकिन विभाग ने कार्ड निरस्त कर दिए। इसके चलते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता राशन नहीं दे रहे हैं। एडवोकेट हरीश दुबे ने आरोप लगाया कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति ने कार्ड निरस्त करवाए हैं। जल्द ही कार्डों पर राशन मिलना शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। नगरवासियों ने अगस्त 2017 से मार्च 2018 तक आठ माह की चीनी न बंटने की भी शिकायत की। एसडीएम ने कहा कि निरस्त कार्डों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहां शक्ति त्रिपाठी, रवि रस्तोगी, संतोष मंडल, विक्की गुप्ता, दीपक चौहान, करण गुप्ता, राजीव शर्मा, दीपक चौहान, होरी लाल, सविता, राजू, अजीत, मोहन, कैनन जॉर्डन, हरिओम पटवा, विक्की गुप्ता, विजय कुमार, राजा गुप्ता, राजपाल, गौरव सिंह चौहान, शेर खान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें