खटीमा में चकरपुर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पत्नी बीते दो अगस्त को कहीं जाने की बात कह कर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी है। कई जगह खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने गुमशुदगी दर्ज कराकर पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।