खटीमा में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने शनिवार को टीम के साथ ब्लॉक मार्केट में शिवम बीज भंडार, मुख्य चौराहे के पास सिंघल खाद भंडार, पीलीभीत रोड पर मौर्या खाद भंडार, तहसील के पास नेेशनल फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, एक्सपायरी दवाओं, पीओएस मशीन और स्टॉक आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि दुकानों में दवा सही समयावधि की पाई गई। बताया कि पीलीभीत रोड पर कुछ भंडार बंद भी मिले। टीम में पटवारी नरेंद्र गहतोड़ी आदि शामिल थे।