पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के बेनी क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम के पुनर्निर्माण के लिए विधायक राजेश शुक्ला ने साढ़े पांच लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की है। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। वहां पर समिति के डॉ. सलिल तिवारी, सतीश प्रजापति, लवकुश शर्मा, सुरेश कुमार जैन, सर्वेश राय, राजेंद्र भट्ट, विवेक सक्सेना, डीएन यादव, शेर बहादुर सिंह, शेर सिंह आदि थे।