बाजपुर में गांव बरहैनी स्थित आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में शनिवार को लगातार पांचवीं बार मोहन पांडे और धर्मेंद्र बसेड़ा क्रमश: अध्यक्ष और सचिव चुने गए। जबकि प्रधानाचार्य महेश कुमार उपाध्यक्ष, देवेंद्र रंधावा उप सचिव, गंगा देवी कोषाध्यक्ष, अमित अग्रवाल, लीलाधर पलड़िया, रजनी शर्मा, आशुतोष जोशी शिक्षक सदस्य, ललित सक्सेना, मलकीत सिंह, विजय सिंह अभिभावक सदस्य चुने गए। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की छुट्टी से 10 मिनट पहले छात्राओं को छोड़ने, विद्यालय परिसर में जलभराव का निस्तारण के लिए मिट्टी भराव करने, कक्ष निर्माण करने आदि के प्रस्ताव रखे। ग्राम के पूर्व प्रधान जमालुद्दीन ने पांच ट्रॉली मिट्टी विद्यालय मैदान में डलवाने का आश्वासन दिया। नई कार्यकारिणी को बधाई दी गई। वहां कल्लू सिंह, हरीश कांडपाल, राजेश तुरहा, शंकर दत्त तिवारी, वीरेंद्र बिष्ट, दलविंदर रंधावा आदि थे।