फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटिया मार्केट और चाट पार्क की दुकानों से हटेंगी झाप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भोटिया मार्केट और चाट पार्क में बनी दुकानों की झाप हटाने को लेकर नगर पालिका की ओर से तैयारियों शुरू कर दी गई है। पालिका प्रशासन ने दुकानदारों से 48 घंटे भीतर दुकानों की झाप और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर कोर्ट के सख्त आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन की ओर से भोटिया मार्केट और चाट पार्क की दुकानों से झाप और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को डीएम विनोद कुमार सुमन ने नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
ईओ के अनुसार पालिका की ओर से दुकानदारों को 48 घंटे के भीतर अतिक्रमण को हटाने को कहा गया है। बताया कि पालिका में मौजूद इन दुकानों के पुराने दस्तावेजों को खंगाला रहा है और नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें