फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। इनरव्हील क्लब ने गोद लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर ग्राम छोई में छात्र-छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्लब की ओर से बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी, मेज आदि सामान बांटा गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में ध्वजारोहण क्लब की अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब सचिव शालिनी अग्रवाल, सीमा लखौटिया, मीना मित्तल, सपना गोयल, गुंजन जिंदल, बबीता गोयल, प्रीति बंसल, शिवानी लखौटिया, सुमन सिंघल मौजूद थीं। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांवल्दे पूर्व में रोटरी क्लब रामनगर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने वालों में क्लब सचिव एसएन गुप्ता, प्रदीप गर्ग, आदर्श सिंघल, राकेश जिंदल, उमेश अग्रवाल, राजन अग्रवाल, अनिल अरोड़ा, अमित गोयल, दिनेश मेहरोत्रा, अरविंद सिंघल, डॉ. रमेश खुराना, राजीव चंद्र, आलोक अग्रवाल, संदीप गुप्ता, विवेक बंसल, प्रधानाचार्या सुमन गोला, शिक्षिका देवा मिराल, प्रमिला नैलवाल, ग्राम प्रधान वेदप्रकाश, महिला मंगल दल की अध्यक्ष और अभिभावक मौजूद रहे। इधर, राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में विधायक दीवान बिष्ट, प्रधानाचार्य रामानंद त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे। वहीं स्प्रिंगफील्ड कॉन्वेंट स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करने वालों में कनिका, गुरसीरत, वंश, अर्श, कोमल, आनंदा, स्नेहा आदि ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें