खटीमा में नगर में एनएचआई की ओर से नाली निर्माण के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी कटने से सितारगंज रोड के करीब सौ से अधिक लैंड लाइन उपभोक्ता प्रभावित हुए। शुक्रवार देर शाम तक विभागीय कर्मी एक ही ओएफसी जोड़ पाए थे। दूरसंचार के एसडीओ मनोहर लाल टम्टा ने बताया कि नाली खुदाई के दौरान ओएफसी कट रही है। इससे कार्यदायी संस्था को अवगत करा दिया है। बताया कि सितारगंज रोड पर कटी सौ पेयर की लाइन की मरम्मत पूरी कर ली है, दो सौ पेयर लाइन की मरम्मत की जा रही है।