गरुड़ (बागेश्वर)। घी संक्रांति का त्यौहार तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। लोगों गांव के भूमियाल मंदिर और अपने ईष्ट देव मंदिर में पूजा अर्चना की। कुमाऊं में घी संक्रांति का त्यौहार का वर्षों पुराना इतिहास है। घी संक्रान्ति की रात हर व्यक्ति को घी का टेस्ट लेता है। त्यौहार के अगले दिन में घरों में नव उत्पादित सब्जियों का टेस्ट लेने के अलावा मंदिरों में नव उत्पादित फल और सब्जियां चढ़ाई जाती है। घी संक्रांति पर्व पर बैजनाथ, कोट भ्रामरी आदि मंदिरों में खासी भीड़ रही।