खटीमा पालिका के डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के ठेकेदार के कर्मियों द्वारा लोहियाहेड रोड किनारे कूड़ा डालने पर नगरा तराई और लोहियाहेड के ग्रामीण भड़क उठे। दर्जनों लोगों ने बुधवार को कूड़ा डाल रहे कर्मियों का कड़ा विरोध किया। सूचना पर ईओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों केे आश्वस्त किया कि कूड़ा निर्धारित स्थान में ही डालने का निर्देश दे दिया है।
लोहियाहेड रोड किनारे कूड़ा डालने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुुधवार दोपहर पालिका के डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार कर्मी वाहन से कूड़ा सड़क किनारे डाल रहे थे। सूचना पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क किनारे कूड़ा डालने का कड़ा विरोध किया। बाद में ईओ ने ठेकेदार के कर्मियों को तीन दिन के भीतर सारा कूड़ा सड़क किनारे से कूड़ा हटाकर निर्धारित क्षेत्र में कूड़ा डालने का निर्देश दिए। वहां कमल धामी, संदीप धामी, हरीश रुमाल, प्रकाश भंडारी, ललित सामंत, नवीन महर, योगेश भंडारी, ललित धामी आदि थे।