फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-निर्वाण बने भारतीय दल के मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 18 अगस्त से होने वाले एशियन गेम्स में मुकर्जी निर्वाण को भारतीय मुक्केबाजी संघ ने भारतीय दल मैनेजर नियुक्त किया है। मुकर्जी निर्वाण ने बताया कि टीम 15 अगस्त की शाम को एशियन गेम्स में भाग लेेने के लिए दिल्ली से रवाना होगी।
विज्ञापन

मुकर्जी कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग में नेशनल खेल चुके हैं। उन्होंने 1971 में उत्तर प्रदेश में बॉक्सिंग शुरू कराई। साल 1968-69 में जिम्नास्टिक से और 1975-76 में बॉक्सिंग में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स से डिप्लोमा किया। साल 1970 में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग प्रशिक्षक के तौर पर काम किया। साल 2004 में हैड ऑफ द डिपार्टमेंट खेल से सेवानिवृत्त हुए। मुकर्जी साल 1990 में सेफ गेम्स श्रीलंका, रियो ओलंपिक में ऑब्जर्वर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। निर्वाण के एशियन गेम्स जकार्ता जाने पर भारतीय ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता, भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डीके सिंह, बॉक्सिंग संघ के सचिव धर्मेंद्र प्रकाश, बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र टम्टा, विधायक संजीव आर्या, पूरन मेहरा, डीएसए महासचिव सोनू बिष्ट, मनोज चनियाल, जीएस बिष्ट आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें