फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडे स्मृति स्वतंत्रता दिवस फुटबाल: सैनिक स्कूल नैनीताल पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल बैंक प्रायोजित 72वीं एचएन पांडे स्मृति स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड ने सनवाल स्कूल को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा एवं सामाजिक संस्था सीआरएसटी ओल्ड ब्वायज की ओर से डीएसए मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सनवाल की ओर से 14वें मिनट में सागर ने गोल किया, जबकि सैनिक की ओर से खेल के 27वें मिनट में करन और 54वें मिनट में कमल ने गोल किया। निर्णायक प्रेम सिंह बिष्ट, चंद्र लाल साह और सुमित भारती थे।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया कि फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को सैनिक स्कूल नैनीताल और सेंट जोजफ नैनीताल के बीच खेला जाएगा, जबकि प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे से एलपीएस और सनवाल स्कूल के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें