फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे बोट हाउस क्लब कर्मी का शव नैनी झील में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बोट हाउस क्लब कर्मी का शव शुक्रवार सुबह नैनी झील में उतराता मिला। बोट हाउस क्लब कर्मी पर काफी कर्ज था, जिसके चलते वह लंबे समय से तनाव में था। सात अगस्त से वह घर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मल्लीताल कोतवाली की कांस्टेबल कविता मल्लीताल चौकी के पास ड्यूटी कर रहीं थीं। इसी बीच उन्हें बोट स्टैंड के पास नैनी झील में शव मिलने की सूचना मिली। कोतवाली के एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया ने नाविकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मार्शल कॉटेज मल्लीताल निवासी शंकर लाल (36) पुत्र रतन राम के रूप में हुई।
एसआई पूरन सिंह ने बताया कि शंकर की पत्नी आरती ने मल्लीताल कोतवाली में उसके सात अगस्त से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरती ने बताया कि उसके पति ने तीन लोगों के साथ बैंक से ऋण लिया था। लेकिन कितना कर्ज लिया था इसकी उसे जानकारी नहीं थी। बताया कि लगातार नोटिस मिलने से वह तनाव में था, जबकि बोट हाउस क्लब कर्मियों का कहना है कि वह शंकर लाल क्लब के किचन स्टॉफ में था। सात अगस्त को रात साढ़े 11 बजे वह रोज की तरह ड्यूटी करके घर को निकला था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में भी वह क्लब से बाहर लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन बोट हाउस क्लब से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उसका दस साल का बेटा और तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन


----फोटो---1--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें