फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला ढोना छोड़ने वालों को नौकरी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में राजीवनगर में शुक्रवार शाम को आयोजित अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की बैठक में मैनुअल स्केवेंजरों को पुनर्वास के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। कहा कि महिला और पुरुषों ने मैला ढोने का काम छोड़ दिया है। सरकार अब उन्हें पुनर्वास के तहत सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए। परिषद की ओर से 13 अगस्त को एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिषद के जिला उपाध्यक्ष रंजीत लाल प्रेमी ने कहा कि प्रदेश सरकार को मैला ढोना छोड़ने वाले लोगों को नौकरी दे और उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्चा वहन करे। वहां अनिता, शिशी बाला, सुनीता, रेखा, प्रिया, उमेश, अशोक कुमार, संजीव, कृष्णावतार, सोनावती, रजनी, मुनेश, अन्नू, श्यामवती आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें