बाजपुर से जंगल से सटे गांव हरिपुरा, बरहैनी, खंबारी, भटपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश हुई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान गांव बरहैनी निवासी दर्शन सिंह के कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। खबर मिलते ही भाजपा नेता वीरेंद्र बिष्ट सहित आसपास के लोगों ने परिवार की कुशलक्षेम पूछी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।