फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की बैठक में उठा लावारिश जानवरों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में भी नगर में घूम रहे लावारिस जानवरों की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। प्रशासन से लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। बैठक में ईसीएचएस की सेवा शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।

यहां पूर्व सैनिक सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर में निरंतर बढ़ती जा रही लावारिस जानवरों की समस्या पर गहरी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि यह जानवर जहां दुर्घटना का सबब बन रहे हैं, वहीं इनसे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कहा कि पूर्व में लावारिस जानवर एक पूर्व सैनिक समेत कई लोगों को घायल कर चुके हैं। लोगों ने क्यारियों में सब्जियों का उत्पादन करना तक छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि 15 अगस्त को सभागार में समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर ईसीएचएस की सेवा शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। साथ ही एमएच में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पहुंचने पर खुशी जताई गई। बैठक में महासचिव कै. अर्जुन सिंह बिष्ट, कै. जेसी त्रिपाठी, कै. मोहन सिंह, कै. रघुवर सिंह, कै. महेंद्र सिंह, सरोज चौधरी, कमला रावत, रघुवर दत्त, जगदीश चंद्रा, ध्यान सिंह, ऊर्बादत्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें