गरुड़ (बागेश्वर)। संसदीय, आबकारी और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के शुक्रवार देर शाम बैजनाथ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कबीना मंत्री ने सरकारी मशीनरी से अधूरे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा। डीएम से खस्ताहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संसदीय, आबकारी और पेयजल मंत्री देर शाम चमोली से बैजनाथ पहुंचे। पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास करेगी। उन्होंने डीएम से कौसानी-बैजनाथ और बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग में बने गड्ढों को शीघ्र पाटने को कहा। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से प्रांतीय खंड लोनिवि बागेश्वर में ईई की स्थाई तैनाती करने की मांग की।
संचालन भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, किसन बोरा, दिगंबर नाथ गोस्वामी, जनार्दन लोहुमी, डीके जोशी, घनश्याम जोशी, राजेंद्र बोरा, किसन बोरा, बहादुर कोरंगा, इंद्र सिंह बिष्ट, हेम रावत, भुवन जोशी, अभय नेगी, दीपक खुल्वे, रतन सिंधी आदि मौजूद थे।