100 से अधिक कर्मचारी दिनभर जमे रहे रामनगर में
10 मोबाइल वैन टीमें तैनात थी जनता दरबार में। एक से बुजुर्ग महिला को उसके घर से लेकर लाकर अस्पताल पहुंचाया। दूसरी से ग्राम बैड़ाझाल गई और अतिक्रमण की जमीन को मुक्त कराया।
फाइकस गार्डन : सुबह 10:15 बजे
कमिश्नर राजीव रौतेला सुबह सबसे पहले कल्पतरु वृक्षमित्र की ओर से फाइकस गार्डन बेलगढ़ पहुंचे। यहां पौधरोपण कर संस्था के कार्यों की सराहना की।
कोसी पुल : सुबह 10:45 बजे
26 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड के निर्माणाधीन बाईपास कोसी पुल के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और इसे मार्च तक पूरा कराने को कहा। बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से कार्यदायी संस्था को जून में 3.30 करोड़ रुपये का सशर्त लोन दिया गया है।
रोडवेज : सुबह 11 बजे
यहां की व्यवस्था देख दंग रह गए। रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को लेकर प्रबंधक परिवहन और सचिव परिवहन से धन आवंटित करने को कहा। रोडवेज बस अड्डे पर एक कैंटीन में एक्सपायरी डेट के सामान को पकड़ा। एसडीएम से कहा कि अभियान चलाकर ऐसे सामान को जब्त किया जाए।
अस्पताल : सुबह 11:45 बजे
संयुक्त चिकित्सालय में सीएसएस से कई जानकारियां ली। आशा हेल्प डेस्क पर लगे बैनर में विकलांग शब्द अंकित था, जिस पर नाराजगी जताते हुए दिव्यांग लिखने को कहा। औषधि वितरण काउंटर पर महिला और पुरुषों के लाइन अलग-अलग न होने पर नाराजगी जताई। पीएनसी वार्ड के निरीक्षण कर कहा कि बच्चे को जन्म के 48 घंटे तक अस्पताल में ही रोका जाए।
डिग्री कॉलेज : दोपहर 12:50 बजे
पीएनजीपीजी डिग्री कॉलेज में छात्रों द्वारा प्लास्टिक की बोतलों से बनाए डस्टबिन का उद्घाटन किया। छात्र नेताओं की समस्याएं भी सुनी।
मल्टीस्टोरी पार्किंग स्थल : दोपहर 1:10 बजे
पुरानी तहसील पर प्रस्तावित मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निरीक्षण करने पहुंचे। इस बारे में देहरादून की पार्किंग में घाटे का उदाहरण देते हुए आय बढ़ाने वाला प्रस्ताव बनाने को कहा।
नगर पालिका ऑडिटोरियम दोपहर 1:30 बजे से जनसुनवाई शुरू
अधिकारियों की बैठक : शाम सात बजे
ये रहे मौजूद
डीएम विनोद कुमार सुमन, सीडीओ विनीत कुुमार, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरके पांडे, एसडीएम परितोष वर्मा, एएसपी अमित श्रीवास्तव, आरएम रोडवेज यशपाल सिंह, एआरएम मोहन राम आदि।