फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी दस्त से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। तीन दिनों से उल्टी दस्त से ग्रस्त चल रहे अधेड़ बटाईदार की सुशीला तिवारी अस्पताल में ठीक ढंग से इलाज नहीं मिल पाने के कारण मौत हो गई। ग्रामीणों ने चंदा कर गरीब बटाईदार का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

मोतीनगर में ठेकेदार मोहम्मद तारिफ के खेत में काम करने वाले बटाईदार महावीर (55) मूल निवासी सीकरी बहेड़ी की तीन दिन पहले उल्टी दस्त से तबियत बिगड़ गई। पत्नी ने एक प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पत्नी उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गई जहां रुपये की कमी के कारण उसका उपचार नहीं हो पाया। इस पर पत्नी उसे घर वापस ले आई। पत्नी रुपये का इंतजाम कर दूसरे दिन फिर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार नहीं किया तो पत्नी थक हारकर फिर ले आई। बुधवार रात वह तड़पता रहा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चंदा कर अधेड़ को उसके मूल गांव बहेड़ी सीकरी भेज कर अंतिम दाह संस्कार कराया गया। महावीर के तीन छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें