फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं के स्कूलों को मिले 71 नए शिक्षक

विज्ञापन
अब स्मार्ट होंगे सरकारी स्कूल के टीचर - फोटो : file
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल के स्कूलों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही मंडल के स्कूलों में नए शिक्षकों नियुक्ति होनी है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) की ओर से नवनियुक्त शिक्षकों की सूची एडी कार्यालय को मिल गई है और कार्यालय की ओर से ऐसे शिक्षकों के प्रपत्रों की जांच की कार्रवाई 16 अगस्त से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी एडी केके गुप्ता ने बताया कि यूबीटीईआर की ओर से पूर्व में एलटी परीक्षा कराई गई थी, जिसके बाद 71 चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र मंडलीय कार्यालय को मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक अभिलेखों, प्रमाण पत्रों की जांच 16 अगस्त को 11 बजे से मंडलीय कार्यालय नैनीताल में की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को मंडल के दुर्गम विद्यालयों में पद स्थापित किया जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों में जहां भी शिक्षकों की कमी है वहां शीघ्र शिक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें