फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद जेल भूमि से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। संपूर्णानंद खुली जेल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जेल प्रशासन ने राजस्व टीम के साथ कार्रवाई की। एसडीएम ने मौके पर भूमि की पैमाइश कराने के बाद जमीन पर अवैध रूप से बने भवन को ध्वस्त करा दिया। साथ ही तीन एकड़ में लगी धान की फसल को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया कि करीब दो वर्ष से सितारगंज निवासी महिला सुचित्रा मंडल ने शक्तिफार्म को जाने वाली सड़क पर तटबंध के किनारे लालरखास क्षेत्र में जेल की करीब तीन एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। बीते दिनों भूमि पर रातोंरात धान रोप दिया गया।

भूमि खाली कराने के लिए कार्रवाई की गई तो सुचित्रा ने सिविल कोर्ट खटीमा की शरण ली, जिसे कोर्ट ने वर्ष 2017 में खारिज कर दिया था। मामला डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के समक्ष भी पहुंचा। डीएम ने जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट के नेतृत्व में जेल प्रशासन ने जमीन पर अवैध रूप से बने भवन को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया और तीन एकड़ में रोपी गई धान की फसल को कब्जे में ले लिया। वहां जेलर जयंत पांगती आदि थे।

हल्द्वानी रोड से अतिक्रमण हटाया
किच्छा। हल्द्वानी रोड पर तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों के आगे रखा अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान हल्द्वानी रोड पर बडिंया से लेकर रेलवे स्टेशन तक कार्रवाई की गई। पालिका टीम ने व्यापारियों का चालान काटकर 2600 रुपया जुर्माना भी वसूला। ब्यूरो


अतिक्रमण न तोड़ने पर होटल और घर की बिजली काटी
रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने चेतावनी और मोहलत देने के बावजूद स्वयं अतिक्रमण न तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक होटल और एक भवन के बिजली कनेक्शन काट दिया।

डीएम के निर्देश पर निगम और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण अभियान के दौरान कई व्यापारियों को लिखित और मौखिक में मोहलत दी थी। इसके बावजूद कई व्यापारी अभी भी अपना अतिक्रमण नहीं तुड़वा रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को नगर निगम और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं तुड़वाए थे, उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी ने बताया कि नीलकंठ होटल और रितेश नामक व्यक्ति का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें