फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को दौरा पड़ा, नाले में घुसा हाइवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। चालक को दौरा पड़ने से हाइवा एमपी चौक पर बेकाबू होकर नाले में जा घुसा। इससे चौक पर हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि कोई राहगीर घायल नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने तत्काल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अमरिया चौराहे की तरफ से आ रहे हाइवा (एचआर 65ए 2868) के चालक को दौरा पड़ गया और वाहन बेकाबू होकर एमपी चौक पर पुलिया के पास नाले में जा गिरा। इधर, एसएसआई मदन मोहन जोशी ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से वाहन को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें