गरुड़ (बागेश्वर)। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश फुलारा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने मीट विक्रेताओं से खुले में मीट न बेचने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रिंट रेट से अधिक दामों पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दुकानदारों से अपनी फर्म का अनिवार्य रुप से पंजीयन कराने को कहा। मीट विक्रेता खुले में मीट बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एके फूलोरिया, व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी, गिरीश पांडे, दिवान अल्मिया, ठाकुर सिंह, जगदीश भाकुनी, हरीश लोहनी, प्रकाश नेगी, पदम सिंह आदि थे।