फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी को दर्जा दो वरना चुनाव में जताएंगे रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में विडौरा मझोला में बुधवार को ऑल इंडिया राय सिख महात्म वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान राय सिखों ने कहा कि राज्य सरकार राय सिख समाज के लोगों को पिछड़े वर्ग से अनुसूचित जाति का दर्जा देने में पक्षपात कर रही है। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा प्रांत में राय सिखों को एससी का दर्जा मिला है। कहा कि 2019 के चुनाव से पहले उनकी मांग पूरी न हुई समाज लोकसभा चुनाव में आक्रोश जाहिर करेगा। अध्यक्षता स्वर्ण सिंह बड़वाल ने की। वहां प्रदेश अध्यक्ष गुरदेव सिंह बड़वाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसवंती कौर, फुल्ला सिंह बड़वाल, सतनाम सिंह सरारी, रिशपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, हरबंश सिंह, गुरमीत सिंह, विमला कौर, बलवीर कौर, रणजीत कौर, कौशल्या कौर, ईश्वरो कौर सरारी, गुरमीत कौर, सुरेंद्र कौर आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें