फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उत्पादन तो बढ़ाया है लेकिन गन्ने बेकद्री बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सीमांत क्षेत्र में गन्ने का क्षेत्रफल सिकुड़ने एवं तमाम असुविधाओं के बाद भी वैज्ञानिक तरीके से गन्ना उत्पादन में किसानों की पैदावार में वृद्धि हुई है। किसान बेहतरीन उपज होने के साथ ही गन्ने की सप्लाई को लेकर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति के रिकार्डों की माने तो सितारगंज और खटीमा क्षेत्र में जहां पहले बमुश्किल प्रति एकड़ चार से पांच सौ क्विंटल गन्ना पैदा होता था वहीं अब गन्ना क्षेत्र घटने के बाद भी सात से आठ सौ कुंतल प्रति एकड़ गन्ना पैदा हो रहा है।

खटीमा-मझोला सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि पैदावार तो वैज्ञानिक तरीके से बेहतर होने लगी है लेकिन सितारगंज चीनी मिल बंद होने से सीमांत क्षेत्र का किसान मायूस हैं।
विज्ञापन


किसानों को गन्ने की बेकद्री बनी रहती है। सोसायटी सचिव ताहिर खान ने बताया कि कृषि विज्ञानियों की नई तकनीक से गन्ने की पैदावार में वृद्धि हुई है। सीमांत क्षेत्र में अभी गन्ना 49 प्रतिशत बोया जा रहा है। किसान सितारगंज चीनी मिल को तत्काल चालू कराने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें