फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया आयकर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। आयकर विभाग के 158वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को गौलापार स्थित आयकर भवन में कई कार्यक्रम हुए। अपर आयुक्त गगन सूद के नेतृत्व में सुल्ताननगरी के दुर्लभ वृक्ष संरक्षण केंद्र, भोटियापड़ाव के पार्क में पौधे रोपे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे आयकर भवन से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, लाल डांठ से होकर वापस आयकर भवन पर समाप्त हुई। इस दौरान वीबी श्रीवास्तव, एनएस मर्तोलिया, जितेंद्र सोनकर आदि थे। वहीं आयकर कार्यालय रामनगर में आयकर अधिकारी राहुल कुमार ने करदाताओं का धन्यवाद किया। टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने बताया कि नोटबंदी के बाद रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ी है। सचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि करदाता देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान देते हैं। इस दौरान गौरव गोला, अंकित अग्रवाल, प्रबल बंसल, सिद्धार्थ अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, फैजुल हक, फिरोज अंसारी, लईक अहमद, मयंक अग्रवाल आदि थे।

आयकर राजपत्रित सेवा संघ, कर्मचारी महासंघ ने किया विरोध
हल्द्वानी। आयकर राजपत्रित सेवा संघ, आयकर कर्मचारी महासंघ के सहायक जोनल सचिव आयकर अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि 10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध, प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि 31 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुई तो संघ एक अगस्त से सर्वे, सीजर नहीं करेगा। 12 सितंबर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। वहीं आयकर कर्मचारी महासंघ के सहायक जोनल सचिव धीरज कुमार का दावा है कि विभाग के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी ने बाइक रैली, पौधरोपण में हिस्सा नहीं लिया। सिर्फ आईआरएस एसोसिएशन के जितेंद्र कुमार सोनकर ने पौधरोपण किया। शहर में निकली बाइक रैली में कोई विभागीय अधिकारी, कर्मी नहीं था। बाइक रैली में सिर्फ दैनिक वेतनभोगी कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें