रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड की वेबसाइट खराब होने के चलते डीएलएड का रिजल्ट डायटों को भेज दिया गया है।
उत्तराखंड बोर्ड ने राज्य के 13 जिलों के सभी 12 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा चार से 18 जून तक तक हुई थी। तब से परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे थे। बोर्ड के संयुक्त सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि वेबसाइट खराब होने के कारण डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल प्राचार्य सभी डायटोंको भेज दिया गया है। इसमें पास अभ्यर्थियों के रोल नंबर अंकित किए गए हैं। परीक्षार्थी डायटों में जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।