फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रुद्रपुर हाइवे पर रोडवेज बस एक ट्रैक्टर- ट्राली से भिड़ गई। हादसे में बस चालक सहित 10 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे केलाखेड़ा के पास पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस (यूके07/पीए 2992) हाइवे पर खड़ी लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस चालक पलविंद सिंह निवासी खटीमा, विशन सिंह निवासी डीडीहाट (पिथौरागढ़), खड़क सिंह निवासी जाखनी पिथौरागढ़, भागीरथी, शांति निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ सहित 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य चोटिल लोग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराकर गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें