नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अधीनस्थ संचालित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज और श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में रिक्त अध्यापक तथा लिपिक पद पर शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
सोमवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब में शिक्षा की उपकमेटी की एक आवश्यक बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय में वर्षों से रिक्त चल रहे अध्यापक और लिपिक पद के लिए विधिक प्रक्रिया अपनाकर शीघ्र ही नियुक्ति करने पर चर्चा की गई। विधिक प्रक्रिया अपनाने के लिए विद्यालय के प्रबंधक निर्मल सिंह और प्रधानाचार्य तरसेम सिंह को अधिकृत किया गया है।
बैठक में विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण, पेयजल की उचित व्यवस्था के लिए भी प्रस्ताव पारित कर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह को सौंपा। वहां बलजिंदर सिंह, गुरविंदर पाल सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह सेठी, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह विर्क, सूरत सिंह, गुरमेज सिंह, निशान सिंह, हरचंद सिंह, संपूर्ण सिंह, बख्तावर सिंह आदि थे।