फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाने के साथ देखभाल की जिम्मेदारी लें: आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। छावनी परिषद की ओर से सैलानियों और स्थानीय लोगों के घूमने के लिए पाइंस क्षेत्र में एक नया पार्क विकसित किया गया है। इससे पहाड़ों के खूबसूरत नजारे का आनंद लिया जा सकता है। चारों ओर चीड़ के पेड़ों से घिरे हुए इस पार्क में फोटोग्राफी के लिए खूबसूरत व्यू हैं। रविवार को इस पार्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, सांसद भगत सिंह कोश्यारी और नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने किया।
विज्ञापन

कैंट के सीईओ अभिषेक राठौड़ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कैंट की ओर से किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। संचालन प्रकाश कांडपाल ने किया। इस दौरान डीएम विनोद कुमार सुमन, एसडीएम अभिषेक रूहेला, ईओ रोहिताश शर्मा, कर्नल सुनील, एआरटीओ विमल पांडे, एएसपी हरीश चंद्र सती, मनोज जोशी, नितिन कार्की, डीएन भट्ट, दयाकिशन पोखरिया, हरीश राणा आदि रहे।

कर्मचारी और नागरिक हुए सम्मानित
नैनीताल कैंट को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर कैंट की ओर से कर्मचारियों और नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें कैंट के सफाई अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ. अजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, हेमंत बिष्ट, राजेंद्र रावत, मनोज साह, डॉ. जीसी साह, डॉ. सोनल श्रीवास्तव, बहादुर सिंह रौतेला, तुलसी बिष्ट, दीप चंद्र तिवारी, आरएस पवार, केएस कबडोला, सुरेश चंद्र, अमित मेहता, अनूप कुमार, सुशील कुमार, सुरेश, दीपक, नरेश मेहता, मुकेश कुमार, अशोक, लोकपाल, प्रेम प्रकाश, दीप पाठक, कुलदीप कुमार, दिनेश कटियार, नीतू बोरा, गोविंद टांक, महेश पंवार, धर्मेश प्रसाद, पान सिंह, राजेंद्र बिष्ट, जितेंद्र आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें