फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला महोत्सव का समापन

विज्ञापन
खटीमा से टोकरी में उगाया गया हरेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सांस्कृतिक विभाग उत्तराखंड के सहयोग से शैले हॉल में चल रहे लेक सिटी वेलफेयर क्लब के दो दिवसीय हरेला महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को कश्मीर, मणिपुर, असम, कुुमाऊं और मथुरा के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दूसरे दिन हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल विधायक संजीव आर्य, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, अपर निदेशक प्रशिक्षण प्रकाश चंद्र ने शिरकत की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण से जुड़ा है। इस समय सबसे ज्यादा पर्यावरण संरक्षण की जरूरत है। क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडे ने क्लब के कार्यों के विषय में बताया। इस मौके पर डा. गिरीश रंजन तिवारी, कविता त्रिपाठी, रानी साह, गीता साह, प्रतिभा पांडे, संतोष साह, रेखा पांडे, संतोष साह, आरती बिष्ट, गीता पांडे, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, नितिन कार्की, भानु पंत, सुरेश गुरुरानी आदि मौजूद थे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला महोत्सव का समापन
वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


मथुरा के कलाकारों ने समा बांधा
महोत्सव में कृष्ण का रूप रखे कलाकारों ने नृत्य के दौरान वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा, डीएम विनोद कुमार सुमन, अपर निदेेशक प्रकाश चंद्र को नृत्य के दौरान प्रसाद खिलाया। मणिपुर के कलाकारों ने तलवारें, भाला, फरसों के साथ ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि लोग दांतों तले अंगुलियां दबा गए। एक युवती ने दो लड़कों के साथ तलवार से युद्ध लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें