फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगविजय, आनंदी, नंदन, उमेश गरुड़ समिति के वार्ड सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति गरुड़ के वार्ड सदस्य के चुनाव में दिग्विजय फर्स्वाण, आनंदी बोरा, उमेश पांडे, नंदन राम निर्वाचित हुए। समिति के सभापति, उप सभापति के लिए मतदान सोमवार को होगा।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति गरुड़ के गढ़सेर, कन्स्यारी, लखनी और पाये वार्ड के लिए मतदान झमाझम बारिश के बीच सुबह 10 बजे से 2 बजे तक हुआ। मतदान के बाद 2 बजे निर्वाचन अधिकारी बीएस रौतेला की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई।

गढसेर वार्ड में दिग्विजय फर्स्वाण को 60, राजेंद्र लाल वर्मा को 21, पाये वार्ड में एडवोकेट उमेश पांडे को 36 लक्ष्मी, दत्त पांडे को 23, कन्स्यारी वार्ड में आनंदी बोरा को 45, शोभा देवी को 11, लखनी वार्ड में नंदन राम को 90, शेखर पांडे को 32, हरीश राम को 12 मत मिले। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों ने जीत की खुशी में मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें