फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक सिटी का दो दिवसीय हरेला महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के हरेला महोत्सव का शनिवार को शैले हॉल में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छावनी परिषद नैनीताल के सीईओ अभिषेक राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। हरेला महोत्सव की शुरूआत भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में महिलाएं व छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में थीं। महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने असम के बीहू, कश्मीर के रूप नृत्य, मणिपुर का स्टिक नृत्य व उत्तराखंड का गेरूअन, साझेढली, संध्यापुली, बलगवाल प्रस्तुत किया। रिमझिम पूर्वांचल सांस्कृतिक दल अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पुष्पा नेगी व चंदन नेगी के नेतृत्व में पहुंची सांस्कृतिक लोक कला समिति रामनगर की ओर से आए लोक गायक हरीमन ने समां बांध दिया। प्रवाह संस्कृति अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और मीनाक्षी कीर्ति ने किया। इस मौके पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडे, उपाध्यक्ष रानी साह, सचिव आभा साह, कविता त्रिपाठी, रेखा पंत, जीवंती भट्ट, डा. पल्लवी, गीता पांडे, आरती बिष्ट, हेमा भट्ट, गीता साह, भारती साह, प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढौंढियाल, मीनू बुडलाकोटि, सोनू साह, मंजू बिष्ट, संगीता पंत, मीनाक्षी जोशी, निशा, तूसी साह, पंजा साह, ज्योति वर्मा, पिंकी मुंडे, दीपिका विनवाल, ममता साह, मधुमिता, ममता जोशी, आशा पांडे, दीपा साह, लीला जोशी, रेखा जोशी, दिव्या साह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें