फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का दावा सोमवार को खुलेगा कॉलेज

विज्ञापन
रामनगर के छात्र को अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी पीजी कॉलेज में चल रहा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को कॉलेज खोले जाने का दावा किया है, तो वहीं भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के ऐलान को दरकिनार कर दिया। एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज खोलने पर आत्मघाती कदम उठाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

कॉलेज में सभी छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर पीएनजी पीजी कॉलेज में पिछले दस दिनों से कॉलेज प्रशासन, छात्रों के बीच टकराव चल रहा है। टकराव के बीच छात्रों ने 18 जुलाई को एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रौतेला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन बिष्ट ने आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था जबकि कॉलेज एनएसयूआई, एबीवीपी के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस सबके बीच शनिवार को कॉलेज प्रशासन की ओर एक विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें दावा किया गया है कि सोमवार को कॉलेज खुलेेगा। कॉलेज प्रशासन ने विज्ञप्ति में बताया कि यह फैसला गणमान्य प्रतिनिधियों, छात्र संगठनों से वार्ता करने के बाद लिया है। दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन के इस दावे की छात्र संगठनों ने विरोध किया है। एनएसयूआई के पूर्व छात्र संघ सुमित लोहनी ने बताया कि छात्रों की कॉलेज प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद से कोई वार्ता नहीं हुई है। यदि सोमवार को कॉलेज खुलता है तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं। एबीवीपी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि कॉलेज का दावा झूठा है। कॉलेज खोले जाने को लेकर रविवार को संगठन द्वारा बैठक की जाएगी। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।


छात्र संगठनों ने किया कॉलेज खोले जाने का विरोध
एनएसयूआई ने किया आत्मघाती कदम उठाने का ऐलान

दो अनशनकारियों को अस्पताल पहुंचाया
रामनगर (नैनीताल)। छात्र संगठन पीएनजी पीजी कॉलेज में शनिवार को भी दोनों छात्र संगठन के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इसमें दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के नगर प्रमुख सूरज रावत का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सूरज ने कहा कि मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं 50 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के अमित रावत, छात्र संघ उप सचिव देवेंद्र जोशी को पुलिस प्रशासन ने अनशनस्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अब्दुल रहमान, मोहित फुलारा भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें