फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रहा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। निजी बस संचालकों की हड़ताल के चलते शनिवार को भी पर्वतीय, मैदानी रूट की बसों के पहिए जाम रहे, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए हल्द्वानी के लिए रोडवेज ने दो बसें अतिरिक्त लगाईं। निजी संचालकों की हड़ताल के खत्म होने आसार अभी नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्री दिनभर बसों की तलाश के लिए रोडवेज बस अड्डे पर भागते रहे। ऐसे स्थिति को देेखते हुए रोडवेज प्रभारी नवीन आर्य ने बताया कि हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त दो बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा ध्यान रखा जा रहा है। जिस रूट की सवारियां अधिक आ रही हैं, उसी रूट पर बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें