फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने टेड़ी-मेड़ी नाली निर्माण का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से मिले कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि लगभग 28 करोड़ का बजट बिना लेआउट के खर्च कर ठिकाने लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम अमाऊं से सर्राफ पब्लिक स्कूल के पीछे बनी सड़क का मुद्दा उठाया और कहा कि मानकों को ताक पर रखकर काम नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि नालियां कहीं दूर तो कहीं पास बनाई गई हैं। पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, किशन सिंह किन्ना, देेवेंद्र कन्याल ने भी इसका विरोध जताया।

एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जब रिपेयरिंग का काम होता है उसमें नक्शे की जरूरत नहीं पड़ती। नगर के सौंदर्यीकरण के लिए नाली निर्माण एवं अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी कम से कम विस्थापित हों ऐसा प्रयास जारी है। वहां पर अशोक बत्रा, पंकज टम्टा, प्रदीप, रवीश भटनागर, राजू सोनकर, ताहिर खान, नईम रिजवी, राशिद अंसारी, नरेंद्र आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें