बाजपुर। गांव लखनपुर में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर एसडीएम की गैरमौजूदगी में आरएसी हेम पांडे को ज्ञापन सौंपा।
आरोप है कि गांव लखनपुर रेलवे की भूमि पर निर्माण कर रह रहा एक व्यक्ति लंबे समय से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। शिकायत करने पर आरोपी ने शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ता जेपी गुप्ता और उसके चाचा प्रियांशु गुप्ता पर हमला कर मारपीट कर चोटिल कर दिया।
शनिवार को विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण और कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई करने और रेलवे की भूमि से अवैध निर्माण हटाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां भगवंत मियान, कुलविंदर कौर, आशा गुप्ता, भगवान देई, प्रेमवती, ज्ञान सिंह, छोटे लाल, रामचरण, गंगाराम, गीता आदि थे।