रामनगर (नैनीताल)। ट्रांसपोर्टरों, निजी बस संचालकों की प्रदेशव्यापी बेमियादी हड़ताल का शुक्रवार को पहले दिन खासा असर रहा। यहां से संचालित सभी 339 बसों के पहिए जाम रहे। हड़ताल के कारण रोडवेज बसों में ओवरलोडिंग रही। रोडवेज डिपो के प्रभारी नवीन आर्य ने बताया कि शुक्रवार को देघाट के लिए एक, हल्द्वानी के लिए दो अतिरिक्त बसें बढ़ाई गईं। ट्रांसपोर्टरों ने गढ़वाल मोटर यूजर्स कार्यालय के बाहर धरना दिया। ट्रांसपोर्टर अनवर मलिक ने बताया कि शुक्रवार को रामनगर-काशीपुर-मुरादाबाद की 64, रामनगर-हल्द्वानी मार्ग की 40 बसों का संचालन ठप रहा।