फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंसाली में मिला युवक मानसिक रूप से कमजोर निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में रंसाली के जंगल में संदिग्ध रूप से घूम रहा व्यक्ति बिहार का रहने वाला निकला। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह जंगल की ओर चला आया। पुलिस की पूछताछ में उसके मानसिक रूप से कमजोर होने की पुष्टि होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बीती बृहस्पतिवार को रंसाली के जंगल में घूम रहे संदिग्ध को पकड़कर नलई गांव के लोग सिडकुल चौकी ले आए। संदिग्ध चौकी लाते समय से बाइक से कूदकर भागने का भी प्रयास किया। पूर्व फौजी मोहन सिंह कार्की ने बताया कि युवक से जब बात की गई तो वह हिंदी में नहीं बोल पाया और उसने खुद को झारखंड से यहां आना बताया। देर रात सिडकुल चौकी लाने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि रंसाली जंगल में घूम रहा युवक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति है। पूछताछ करने पर पता चला कि वह बिहार का रहने वाला है, लेकिन नाम नहीं बता पा रहा था। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण भटककर यहां पहुंच गया था। इधर, रंसाली में झारखंड के संदिग्ध को पक़डने की सूचना के बाद खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया और जंगल में घूमने वाले लोगों की जानकारी जुटाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें