फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के नाम पर दर्ज हो सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में महाकालेश्वर मंदिर के नाम पर सरकारी जमीन दर्ज कराने की मांग को लेकर बाबा भोलागिरी ने आमरण अनशन शुुरू कर दिया।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे दड़हा गांव के महाकालेश्वर शिव मंदिर के महंत नागा बाबा भोलागिरि तहसील पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठ गए। बाबा का कहना है कि गांव में स्थित वर्ग चार की भूमि खतौनी संख्या 107 खसरा 1/1 रकबा 1.2140 हेक्टेयर पर पिछले 35 सालों से उनका कब्जा चला आ रहा है। इस भूमि के मध्य में 0.014 हेक्टेयर में मंदिर बना है। जहां, क्षेत्र के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए जमीन की आवश्यकता है। जिसके लिए उनके कब्जे की जमीन पर विहित प्राधिकारी न्यायालय वाद विचाराधीन है। गत नौ जनवरी को एडीएम ने एसडीएम को कब्जे के आधार पर बाबा के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कहा कि मंदिर के नाम से उक्त भूमि को बाबा भोलागिरी को आवंटित किया जाए। कहा कि प्रशासन से कई बार मांग करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि भूमि का पट्टा जारी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें