फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में ताला लगाया, जुलूस निकालकर सांकेतिक धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय सिसौना में पिछले वर्ष से आधी सीटों पर ही बीए में प्रवेश से छात्र-छात्राओं में का आक्रोश शुक्रवार को फूट गया। उन्होंने कॉलेज में ताला जड़ दिया। बाद में जुलूस निकालकर तहसील में उच्च शिक्षा विभाग एवं कुमाऊं विवि के विरोध में नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कॉलेज में वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि बीते वर्ष 302 बच्चों को कॉलेज में बीए में प्रवेश दिए गए थे जबकि इस बार प्रवेश की सीटें घटाकर 160 बच्चों को ही प्रवेश दिया गया है। इसके चलते सैकड़ों विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो गए हैं। चेतावनी दी कि अगर, उनकी मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और कुलपति की होगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ के मिथुन पहाड़, पंकज सिंह पानू, मोहित तिवारी, भास्कर सिंह राना, अजय कठायत, यामीन अली, रेशम बड़ाल, समीर मंडल, मनोज मंडल, प्रिया राय, राहुल राय, सरोज मंडल, प्रवीण वर्मा आदि थे। इधर, युवक कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव रिजवान अंसारी ने कहा कि उच्च शिक्षा में ऑनलाइन प्रवेश के साथ जटिल नियम लागू करने से छात्र-छात्राओं को उनके मूलभूत अधिकार शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर, कुमाऊं विवि और सरकार ने प्रवेश के लिए लागू किए गए नियमों में सरलीकरण नहीं किया तो जिले भर में आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें