फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में 25 को भाजपा का किसान सम्मेलन की रुप रेखा बनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 25 जुलाई को बाजपुर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से होने जा रहे किसान सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई। भाजपाइयों ने कार्यक्रम स्थल रामभवन धर्मशाला का मुआयना कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 275 प्रति क्विंटल किया है। किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। 25 जुलाई को बाजपुर किसान सम्मेलन में सीएम त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित अन्य कई मंत्री शामिल होंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मेलन के लिए मंच व्यवस्था किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेश मुनगली, बलवीर, राहुल, सुमित, वीरेंद्र बिष्ट, सज्जा व्यवस्था गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, वाहन पार्किंग नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, अमित चौहान, अरुण यादव को सौंपी गई है। मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, कैलाश चंद, तारा दत्त पांडे, रोशन लाल तोमर, हरीश भट्ट, निशान सिंह, जसवीर बाजवा, डीके जोशी, दिनेश राणा, विमल शर्मा, राजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, सर्वेश कुमार, यश्पाल राजहंस, शकुंतला देवी, संतोष सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें