रामनगर में एनएसयूआई का आश्वासन
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी पीजी महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को बेमियादी अवकाश के दौरान भी महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई और एबीवीपी की भूख हड़ताल जारी रही। एनएसयूआई के दो कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उन्हें जबरन उठाकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर 56 घंटे से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता प्रशांत मनराल और विशाल रावत की हालत बिगड़ गई। संयुक्त चिकित्सालय की टीम ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने छात्रों के विरोध के बावजूद जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके उपरांत छात्र संघ उपसचिव देवेंद्र जोशी, अमित रावत ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उधर, कार्यकर्ताओं के आंदोलन को ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और युकां विधानसभा अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान सुमित लोहनी, राहुल नेगी, सलमान सलमानी, अब्दुल रहमान, सोनू तिवारी, मनीष कुमार, मनोज कुमार, अंकित डंगवाल, शांति भट्ट, पल्लवी पांडे सहित कई छात्र मौजूद रहे। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ता भी महाविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे रहे। भूख हड़ताल पर साहिल रावत बैठे। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन बिष्ट, भोपाल, सूरज रावत, आशु, आरती सागर, आरती आर्या, मुकेश पाण्डे, मनीष राणा, रोहित मेहरा, माया, अमित कुमार मौजूद थे।