गरुड़ (बागेश्वर)। आस्था के केंद्र बलिबुबु मंदिर में अखंड रामायण पाठ भंडारे और पौध रोपण के साथ संपन्न हुआ। दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद गृहण किया।
मंदिर कमेटी और बलिबुबु के भक्तों ने मंदिर तक आने-जाने के लिए अपनी ओर से वाहन व्यवस्था की थी। रामायण पाठ संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में विधायक चंदन दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता, देवेंद्र गोस्वामी, त्रिलोक बुुटौला, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, कमलेश मेहता, लक्ष्मण राम, प्रकाश कोहली, ललित परिहार, रंजीत डसीला, महेंद्र फर्स्वाण, बलंवत सिंह रावत आदि ने पौधरोपण किया।