नैनीताल। कुमाऊं विवि के राष्ट्रीय सेवा योजन प्रकोष्ठ की वर्ष 2018 की बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा 39 विभिन्न महाविद्यालयों व परिसरों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
पंजीकृत 3900 अभ्यर्थियों में से दो हजार छात्र-छात्राओं ने बी प्रमाण पत्र की परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि विवि परिसर विभिन्न महाविद्यालयों एवं प्राविधिक संस्थान (पॉलीटेक्निक) एवं निजी संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा कराने में विक्रम कार्की, चंदन जलाल, अमित आर्या, ब्रजेश जोशी, पान सिंह बोरा ने विशेष सहयोग दिया।
एनएसएस के बी, सी प्रमाण पत्र की परीक्षा संपन्न
कोटाबाग (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में सोमवार को एनएसएस के बी, सी प्रमाण पत्रों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, पॉलीटेक्निक कालाढूंगी, कोटाबाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य करुणा खन्नू ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 72 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था, जिसमें से 58 ने ही परीक्षा दी।